UP Awadh region Survey: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है. चुनावी रैलियों पर बैन हटते ही एक बार फिर बड़े-बड़े चेहरे प्रचार में जुटेंगे. लेकिन इससे पहले तमाम सर्वे लोगों की राय लेकर ये बता रहे हैं कि यूपी चुनाव के क्या नतीजे हो सकते हैं. ये सर्वे अलग-अलग रीजन में किए जा रहे हैं. यूपी के अवध रीजन में इस बार क्या समीकरण बन रहे हैं और कौन इस क्षेत्र से बाजी मार रहा है? तमाम बड़े सर्वे के नतीजे दिखाकर हम आपको बताते हैं…

अवध रीजन की कुल 118 सीटों पर एबीपी- सी वोटर ने सर्वे किया. जिसके नतीजे बीजेपी की तरफ नजर आ रहे हैं. यानी इस रीजन से बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है.

C VOTER का सर्वे -

BJP+ 71-75
SP+ 40-44
BSP 0-2
कांग्रेस- 0-2
अन्य- 0-2

इंडिया टीवी ने अवध रीजन की 111 सीटों पर सर्वे जारी किया है. इस ओपिनियन पोल में भी बीजेपी को ही सबसे ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं.

इंडिया टीवी सर्वे -

बीजेपी+ - 67
एसपी+ - 42
बीएसपी- 1
कांग्रेस – 1
अन्य- 0

जी न्यूज के ओपिनियन पोल में 119 सीटों के नतीजे दिए गए हैं. जिनमें बताया गया है कि इस रीजन से बीजेपी को पंबर फायदा मिल सकता है. इस सर्वे में बीजेपी को 76 से 82 सीटें बताई गई हैं.

जी न्यूज सर्वे -

बीजेपी + – 76-82
एसपी + – 34-38
बीएसपी- 0
कांग्रेस- 1-3
अन्य- 1-3

ये भी पढ़ें – BJP गठबंधन के पहले मुस्लिम उम्मीदवार हैदर अली खान का बड़ा दावा, मुस्लिम वोटर्स को लेकर कही ये बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट