UP Elections: यूपी चुनाव में सत्ता के लिए राजनेताओं के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है. यूपी चुनाव में जिन्ना के बाद अब सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की एंट्री हो गई है. योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि इतिहास लिखने वालों ने चंद्रगुप्त के साथ इंसाफ नहीं किया तो असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दे डाली. ठीक यही सुझाव बीजेपी वालों को अखिलेश यादव भी देते रहे हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के चुनाव में नई बहस छेड़ दी है. रविवार को लखनऊ में बीजेपी के मौर्य कुशवाहा सम्मेलन वे चीफ गेस्ट बन कर आए थे. मंच पर माइक संभालते हुए उन्होंने पिछड़ों के मान सम्मान का मुद्दा उठा दिया. वो भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के नाम के बहाने. उन्होंने कहा, ‘इतिहास में सम्राट अशोक को या चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया गया, लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य से हारने वाले सिकंदर को महान बता दिया. इतिहासकार इन मुद्दों पर मौन हैं क्योंकि सच्चाई भारतवासियों के मन में आ जाएगी तो भारत फिर से खड़ा हो जाएगा.'

ओवैसी ने योगी की इतिहास की समझ पर उठाए सवाल
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि इतिहास लिखने वालों ने चंद्रगुप्त के साथ इंसाफ नहीं किया तो असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दे डाली. ठीक यही सुझाव बीजेपी वालों को अखिलेश यादव भी देते रहे हैं.

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है. चंद्रगुप्त और एलेक्जेंडर तो कभी लड़े ही नहीं थे. उनके बीच कोई जंग नहीं थी. किसी का यह कहना ही बताता है कि हमें अच्छे एजुकेशन सिस्टम की जरूरत क्यों है. अच्छे स्कूलों के अभाव में बाबा लोग अपने मन से कुछ भी तथ्य बना देते हैं और परोस देते हैं. बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और ये उनके बयानों में दिखता है.

इससे पहले सरदार पटेल की जयंती पर हरदोई की एक सभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के योगदान की सराहना करते हुए उसी कड़ी में जिन्ना (पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना) का भी नाम लिया था.

ये भी पढ़ें-
Janjati Gaurav Divas: पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों को समर्पित, PM मोदी ने कहा- प्रकृति से छेड़छाड़ समाज के कल्याण का रास्ता नहीं

Good Governance: पीएम मोदी ने अपने 77 मंत्रियों को 8 समूहों में बांटा, कहा- काम पर फोकस करें, मीडिया से बात पर नहीं! (विकास भदौरिया)

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट