UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी 23 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, बाराबंकी में यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी शिक्षा और नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसान की कर्ज माफी, बिजली के दर आधे करने जैसे एलान कर सकती हैं. प्रियंका गांधी एलान कर चुकी हैं कि कांग्रेस यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी. इसके अलावा छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का वादा भी किया गया है.

प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यूपी के चार इलाकों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालने की योजना है. 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है. इस वजह से फिलहाल तीन यात्राओं का कार्यक्रम तैयार हुआ है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र, पश्चिमी यूपी क्षेत्र और अवध क्षेत्र में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी. पूर्वी यूपी में यात्रा गोरखपुर रैली के बाद निकाली जाएगी. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने बड़े वादों को लोगों के बीच लेकर जाएगी, जिसे प्रतिज्ञा का नाम दिया गया है.

योजना के मुताबिक, बुंदेलखंड क्षेत्र में यह यात्रा बाराबंकी से शुरू होकर लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन होते हुए झांसी में जाकर खत्म होगी. इसी तरह पश्चिम यूपी क्षेत्र में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा तक यात्रा चलेगी. अवध क्षेत्र में यह यात्रा वाराणसी से शुरू होगी और चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली में जा कर खत्म होगी. इस दौरान प्रियंका गांधी की सभाएं भी होंगी.

यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हुई है. अपने पुराने वोटबैंक की वापसी के अलावा कांग्रेस की नजर खास तौर पर महिला वोटरों पर भी है. प्रियंका गांधी लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष की असली भूमिका कांग्रेस निभा रही है. हाल में ही बनारस में बड़ी रैली कर कांग्रेस ने जता दिया कि उसकी ताकत लौट रही है.

<a title="Goa Assembly elections: गोवा में टीएमसी की जोर शोर से तैयारी, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा" href="https://www.abplive.com/news/india/trinamool-congress-fight-goa-assembly-elections-mamata-banerjee-visit-goa-on-28th-october-1985614" target="">Goa Assembly elections: गोवा में टीएमसी की जोर शोर से तैयारी, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा

<a title="Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला बोले, ‘बालाकोट बालाकोट… क्या वो लाइन बदल गई?’" href="https://www.abplive.com/news/india/farooq-abdullah-target-government-regarding-balakot-said-bjp-is-spreading-hate-to-win-uttar-pradesh-1985561" target="">Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला बोले, ‘बालाकोट बालाकोट… क्या वो लाइन बदल गई?'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट