UP Election 2022: सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर BJP को फायदा होगा? सर्वे में लोगों ने दिया जवाब

Yogi Adityanath Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राम की नगरी अयोध्या से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है. सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी की दिल्ली में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. जाहिर है कि सूबे के मुख्यमंत्री को जिस सीट से उतारा जाएगा उसके कई मायने होंगे. इसीलिए एबीपी-सी वोटर सर्वे में लोगों से ये सवाल पूछा गया कि सीएम योगी के अयोध्या से लड़ने पर बीजेपी को फायदा होगा या नहीं?

सर्वे में क्या आए नतीजे?

एबीपी- सी वोटर के सर्वे में सामने आया कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर बीजेपी को फायदा होगा. सर्वे में शामिल 56 फीसदी लोगों ने माना कि योगी अगर अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी को इसका फायदा होगा. वहीं 31 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को फायदा नहीं होगा. 13 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं.

ये भी पढ़ें – मंत्रियों के इस्तीफे की हैट्रिक: यूपी में बीजेपी को लगे एक के बाद एक कई झटके, कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी और MLA विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

अयोध्या पर बीजेपी की रणनीति
इससे पहले बीजेपी के एक सांसद ने अपने एक सपने का हवाला देते हुए कहा था कि भगवान कृष्ण चाहते हैं कि सीएम योगी इस बार उनकी नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें. जिसके बाद माना जा रहा था कि योगी मथुरा से उतर सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ अब भगवान कृष्ण की नहीं बल्कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसे बीजेपी की एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि योगी हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा हैं इसीलिए उन्हें अयोध्या से मैदान में उतारकर पार्टी पूरे प्रदेश में एक मैसेज देना चाहती है.

ये भी पढ़ें – UP Election: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News