Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज है, पहले चरण के मतदान के बाद पार्टियों ने दूसरे चरण के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. रैलियों का शोर दूसरे चरण की ओर तेज हो चला है. बीजेपी, कांग्रेस, सपा-बसपा कोई भी हो, सभी दलों के दिग्गज इन दिनों उन इलाकों में डेरा जमाए हुए हैं, जहां दूसरे चरण में वोटिंग होनी है.

दूसरे चरण के लिए प्रचार में उतरे अखिलेश यादव ने कई तस्वीरों के साथ एक कैप्शन पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने तस्वीरों पर कैप्शन लिखा है कि जो किसी की गर्मी निकालने चले थे, पहले चरण में ही उनके अपने समर्थक ठंडे पड़ गये. अखिलेश का इशारा तस्वीरों में जुटी भीड़ से संबंधित है. अखिलेश की रैलियों में इन दिनों काफी भीड़ नजर आ रही है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर के विलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है. बीजेपी का छोटा नेता है तो छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता है तो बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता है तो सबसे बड़ा झूठ बोलता है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है पश्चिम के लोगों ने बीजेपी की खाट खड़ी कर दी है. बाकी चरणों में बीजेपी का पूरा सफाया हो जाएगा. इसी दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और जेल भेजा गया.

जो किसी की गर्मी निकालने चले थे… पहले चरण में ही… उनके अपने समर्थक ठंडे पड़ गये pic.twitter.com/J2mPcH7UTs
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 11, 2022

ये भी पढ़ें- Maharastra: मालेगांव पहुंचा Hijab विवाद, जमीयत उलेमा के नेतृत्व में हिजाब पहने महिलाओं ने किया प्रदर्शन

ये भी पढ़ें- Hijab Controversy पर बोले Giriraj Singh- वोट के सौदागरों ने देश की हालात बिगाड़ दी, यहां गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट