Jayant Chaudhary on Hema Malini: यूपी में अगले कुछ ही दिनों में चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार तेज होती जा रही है. रोज नेताओं के बयान सुर्खियों में होते हैं. अब इसी क्रम में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी का नाम जुड़ा है, जिन्होंने अपने भाषण में हेमा मालिनी का जिक्र किया.

जयंत चौधरी मथुरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि, मुझे खुश करके उन्हें क्या मिल जाएगा? मुझे तो हेमा मालिनी नहीं बनना है.

ये भी पढ़ें – UP Elections: राहुल गांधी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेरा, पुलिस ने कहा- ये फेक है

जयंत चौधरी ने पूछा – टेनी जी मंत्री क्यों बने बैठे हैं?
दरअसल जयंत चौधरी ने अपने एक नेता के नाम से शुरुआत की. उन्होंने कहा कि, योगेश को तो अमित शाह ने कह दिया कि, योगेश आजा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा. अब ये लोग कैसी-कैसी बातें मेरे लिए भी कह रहे हैं. मेरे लिए कोई प्यार नहीं, कोई लगाव नहीं है. मैं कहता हूं कि मुझे खुश करके क्या मिल जाएगा? मुझे तो नहीं बनना है हेमा मालिनी. जनता के लिए क्या करोगे? उन सातों किसानों के परिवार के लिए क्या किया? टेनी जी मंत्री क्यों बने बैठे हैं? रोज सुबह उठकर वो नफरत घोलने का काम शुरू कर देते हैं.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब हेमा मालिनी का नाम चुनावी बयानों का भाषणों में घसीटा गया हो. इससे पहले भी कई नेता हेमा मालिनी को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं. हाल ही में महाराष्ट्र के एक मंत्री ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर दी थी, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था. अब जयंत चौधरी के इस बयान को लेकर भी विवाद बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें – Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट