UP Election: Akhilesh पर PM Modi का हमला, कहा- आस्था से सरोकार न रखने वालों को अब सपने में दिखने लगे कृष्ण

PM Modi on Akhilesh Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को को ‘नकली समाजवादी’ करार देते हुए कहा कि जनता की आस्था से कोई सरोकार नहीं रखने वाले इन लोगों बीजेपी को अपार समर्थन मिलता देखकर ‘‘अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी’’ है. मोदी ने मथुरा, बुलंदशहर और आगरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित ‘जन चौपाल’ को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्बोधित किया.

पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर तीखे प्रहार किए और कहा, ‘‘चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे तो वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव को वे भूल ही गए थे. आज बीजेपी को अपार समर्थन देख इन लोगों को अब सपने में भगवान कृष्ण की याद आने लगी है.’ गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल में कहा था कि भगवान कृष्ण रोजाना उनके सपने में आकर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है.

पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को बताया नकली समाजवादी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जो पहले सरकार में थे, उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब था और ना ही आपकी जरूरतों से. उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है, उत्तर प्रदेश को लूटो. उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है इसीलिए आज वह मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) जी और बीजेपी सरकार को पानी पी पी कर कोस रहे हैं. उत्तर प्रदेश का इन लोगों ने जो हाल बना दिया था, वह इन नकली समाजवादियों के कर्मों का कच्चा चिट्ठा है.'

मोदी ने आरोप लगाया, ‘पिछली सरकारों के शासनकाल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे राजमार्गों पर गाड़ी रोक कर लूटपाट करते थे और राजमार्गों पर ही महिलाओं और बेटियों के साथ क्या होता था, यह बुलंदशहर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं. तब उत्तर प्रदेश में घरों और दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी. लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे. आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, यह आप भली-भांति जानते हैं.'

इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें भय फैलाने में जुटी थी जबकि बीजेपी भविष्य का निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार और पिछली सरकारों में यही फर्क है, इसलिए आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां खुले दिल से कह रही हैं कि ‘‘पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब बीजेपी राज में अपराधी कांपे थर-थर.’’ उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन, दौलत, बाहुबल, जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते. जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा, जो सच्चे अर्थ में प्रदेश के लोगों की सेवा करेगा, इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का ही है.'

मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिखा दिया है कि अगर राज्य का विकास कोई कर सकता है तो वह सिर्फ बीजेपी है, इसलिए पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के लोग यह ठान कर बैठे हैं कि कमल का बटन फिर दबाना है और बीजेपी को ही जिताना है.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में क्या-क्या घोषणाएं करेगी BJP? abp न्यूज़ को मिली जानकारी

UP MLC Election: जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह फिर लड़ेंगे विधान परिषद का चुनाव, इतने लोगों ने खरीदा है नामांकन फार्म

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News