Akhilesh Yadav Rally: यूपी में आज ‘सियासी शुक्रवार’ है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सूबे के सर्द मौसम में सियासत की गर्मी बढ़ती जा रही है. राज्य में आज बड़ी हलचल नजर आने वाली है. आज एक तरफ बीजेपी के चाणक्य और देश के गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में होंगे, जहां वो निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के साथ बड़ी रैली करने वाले हैं.

उधर, अखिलेश यादव भी लखनऊ से सटे पड़ोसी जिले रायबरेली में आज अपनी विजय यात्रा निकालेंगे. वो रायबरेली में रहकर जनता की नब्ज टटोलेंगे. साथ ही, लखनऊ में मौजूद अमित शाह को जवाब भी दे सकते हैं. अखिलेश दोपहर करीब एक बजे अपनी विजय यात्रा निकालेंगे और गुरुबक्शगंज में लोगों को संबोधित करेंगे तो वहीं अमित शाह 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

अमित शाह की रैली लखनऊ के रमाबाई मैदान में होगी. जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के एलायंस पार्टनर संजय निषाद भी शामिल रहेंगे. इस रैली पर इसलिए सबकी नजर है क्योंकि माना जा रहा है कि निषाद समुदाय को लेकर इसमें अमित शाह बड़ा ऐलान कर सकते हैं. खबर ये है कि इस जनसभा में मछुआ आरक्षण को लेकर घोषणा भी की जा सकती है. आपको बता दें कि यूपी में करीब 60 ऐसी विधानसभा सीटे हैं, जहां निषाद समुदाय का वोट निर्णायक भूमिका में होता है यानी जहां ये समुदाय जीत-हार तय करता है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट