UP Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी समेत अन्य दलों ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. वहीं अब बीएसपी मुखिया मायावती ने विपक्षी पार्टी के घोषणा पत्र को हवा हवाई और पाखंड़ बताया है. उन्होंने कहा, केवल बीएसपी यूपी को गड्ढा, हिंसा, दंगा मुक्त बना सकती है और राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है.

दरअसल, बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर राज्य के लोगों को हवाहवाई बातों, वादों से ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि, बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते बदहाल जनता जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है.

बीएसपी का सत्ता में बनना एक सुखद परिवर्तन होगा

विज्ञप्ति में कहा गया कि, यूपी की जनता को ध्यान रहे कि केवल बीएसपी ही राज्य को गड्डा, हिंसा और दंगा मुक्त बना सकती है. वहीं, राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है. बीएसपी मुखिया मायावती ने कहा कि, राज्य में बीएसपी की सत्ता का बनना एक सुखद परिवर्तन होगा. राज्य की जनता जीने के लिए हर दिन जितना तनाव, दुख दर्द झेल रही है वो अभूतपूर्ण है.

मायावती ने आगे कहा कि राज्य में सरकार की गलत नीतियों के चलते जातिवाद, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के कारण लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. लोग परेशान हैं और बीजेपी को यूपी में अपनी सत्ता जाते दिख रही है. उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को सर्वजन हियात व सर्वजन सुखाय की नीतियों पर चलने वाली उनकी आजमाई बीएसपी पर ही ज्यादा भरोसा दिख रहा है कि वहीं उनके अच्छे दिन लाने में मददगार साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें.

Delhi Rain: दिल्ली में बरसात ने बढ़ाई ठंडक, कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, NCR में यहां बारिश के आसार

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत, जानिए यहां

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट