UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की चुनावी पिक्चर शुरू हो चुकी है. तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है. गठबंधन से लेकर टिकट बंटवारे और स्कीमों का ऐलान होने लगा है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इन सबके बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान विभिन्न मुद्दों पर बात की.

कोरोना काल में लाखों लोगों की आजीविका चली गई. लोगों के व्यवसाय खत्म हो गए. ऐसे में युवाओं को रोजगार को लेकर जब सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दे रहे हैं. साल 2017 में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत से ज्यादा थी. आज यह 5 प्रतिशत से कम है. सीएम योगी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने 5 लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं और 60 लाख से ज्यादा युवाओं को उनके खुद के रोजगार से जोड़ा है.

जब सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि उनकी पार्टी के कुछ नेता अयोध्या के बाद काशी-मथुरा की बात कर रहे हैं तो मथुरा को लेकर सरकार की योजना क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी देश के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था का केंद्र हैं. इनकी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए आर्थिक तरक्की हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है. सीएम ने कहा कि बौद्ध सर्किट, विंध्यवासिनी धाम, अयोध्या, मथुरा से जुड़े स्थलों के भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक उन्नति हो, इसके लिए भी सरकार काम कर रही है.

चुनावों में पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लगातार योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार पर हमला कर रहे हैं और 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं. चुनाव पश्चिमी यूपी से शुरू हो रहा है. इनके बीच बात 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी की भी उठी है तो सबका साथ-सबका विकास में 20 फीसदी कहां आते हैं इस पर भी सीएम योगी ने राय रखी.

उन्होंने कहा, कुछ लोग होते हैं, जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता. इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीबों का कल्याण और विकास अच्छा नहीं लगता. शांति और सौहार्द भी पसंद नहीं आता. वे लोग गरीबों और असहायों का हक मारना अपना अधिकार समझते हैं. हमारी सरकार का अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस का रुख है. आगे भी यही होगा.

UP Election 2022 : जानिए- यूपी में अब तक कौन कौन से गठबंधन बने हैं, किस गठबंधन में कौन कौन सी पार्टी है शामिल

UP Election 2022 : मायावती ने योगी आदित्यनाथ के मठ को लेकर कहीं यह बड़ी बात, जानिए क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट