उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. राज्य में सोमवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले गए. वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है. एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी अच्छी बढ़त हासिल करती हुई नजर आ रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पीछे दिख रही है. हालांकि इस सबसे इतर अखिलेश यादव ने पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है.

एग्जिट पोल के बाद यह बोले अखिलेश

सपा चीफ अखिलेश यादव ने सोमवार शाम ट्वीट किया, "सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार ! हम सरकार बना रहे हैं !" इससे पहले भी अखिलेश यादव विधानसभा चुनावों में सपा की जीत का दावा कर चुके हैं. जबकि दूसरी तरफ बीजेपी अपनी जीत का दावा कर रही है. 10 मार्च को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार!

हम सरकार बना रहे हैं! pic.twitter.com/cAcLBHM8x5
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2022

रामगोपाल यादव बोले- मोनिटर्ड हैं एग्जिट पोल

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा नेता ने कहा, "एग्ज़िट पोल्स मोनिटर्ड हैं. समाजवादी गठबन्धन 300+ सीटें जीत रहा है. उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें."

@yadavakhilesh @samajwadiparty एग्ज़िट पोल्स मोनिटर्ड हैं।समाजवादी गठबन्धन ३००+ सीटें जीत रहा है।उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएँ और १० मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।
— prof ram gopal yadav (@proframgopalya1) March 7, 2022

यूपी में यह है जादुई आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं. राज्य में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए किसी भी पार्टी को 202 सीटें हासिल करनी होंगी. पिछली बार एनडीए ने 300 सीटें हासिल की थीं और समाजवादी पार्टी 50 से भी कम के आंकड़े पर सिमट गई थी. हालांकि इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी- राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. फाइनल नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः Goa Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बोले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटें

Punjab Exit Poll 2022: पंजाब में किसे मिलेगा सिंहासन, बीजेपी-अकाली-कांग्रेस और आप में इस बार किसे कितने प्रतिशत मिला वोट?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट