UP Third Phase Election: यूपी की फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर एक नवविवाहिता ने अपने पति के घर जाने से पहले अपने गांव में वोटिंग की है. उसकी शादी कल रात को ही हुई थी. नवविवाहित जोड़े ने सभी प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की है. गौरतलब है कि आज यानी रविवार को यूपी में तीसरे फेज के लिये राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होने की बात कही जा रही है. आज सुबह सीएम योगी ने भी प्रदेश वासियों से वोटिंग की अपील की है. उन्होंने कहा कि ‘भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, ‘आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें.. पहले मतदान, फिर जलपान.'

15 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

आपको बता दें कि तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं.

शिवपाल ने लिया मुलायम का आशीर्वाद

प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. शिवपाल सिंह यादव यूपी चुनाव इटावा ज़िले के जसवंत नगर से लड़ रहे हैं. शिवपाल यूपी चुनाव इटावा ज़िले के जसवंत नगर से लड़ रहे हैं.

इस मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी से आशीर्वाद लिया.’ प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव वोटिंग से पहले लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘मेरी जनता से अपील है कि वह बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें. मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी. अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है. वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें.'

Elections 2022 Voting Live: यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग जारी, राम गोपाल बोले- अखिलेश के खिलाफ BJP ने बघेल को बनाया बली का बकरा

Punjab Election: वोटिंग से पहले बोले सीएम चन्नी- ‘लोगों के भलाई के लिए पूरी कोशिश की, अब ऊपर वाले की इच्छा'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट