नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी किए. परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं. बिहार के शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं मध्यप्रदेश की जागृति अवस्थी ने दूसरा स्थान हासिल किया. परिणाम में उत्तर प्रदेश के पीसीएस अफसरों ने बाजी मारी है. उत्तर प्रदेश के 11 एसडीएम को UPSC परीक्षा में कामयाबी मिली है.

PCS डॉक्टर बुशरा बानो को मिली 234 रैंक. जामिया की पूर्व छात्रा हैं. वो PCS 2017 बैच की उपजिलाधिकारी हैं. फिलहाल डॉक्टर बानो SDM टूंडला फिरोजाबाद में तैनात हैं. उन्हे ताजा नतीजों के बाद IRS IT मिलना लगभग तय है.

PCS अपूर्वा भरत को मिली है 363वीं रैकPCS 2018 बैच की उपजिलाधिकारी हैं अपूर्वा भरत.

PCS आदित्य सिंह को मिला है 92वीं रैंक. PCS 2018 बैच के उपजिलाधिकारी है आदित्य सिंह

PCS प्रखर कुमार सिंह को मिली है 29वीं रैक. रैंक के मद्देनजर अब उन्हें IAS मिलना फ़ाइनल है. PCS प्रखर 2020 बैच के उपजिलाधिकारी हैं.

PCS शिवाकाशी को मिल है 64वीं रैक. शिवाकाशी 2020 बैच की उपजिलाधिकारी हैं.

PCS विशाल श्रीवास्तव 2019 बैच टॉपर 591वीं रैंक

PCS अभिषेक कुमार सिंह 2019 बैच को 240 रैंक मिली

PCS विपिन द्विवेदी 2019 बैच को 557वीं रैंक मिली है

PCS रजत कुमार पाल बैच 2020 को 394 रैंक

PCS प्रिया यादव बैच 2010 को 276 रैक मिली

UP कैडर 2019 बैच के IPS अफ़सर है शाश्वत त्रिपुरारी को मिली मिली 19वीं रैक, IAS का पद मिलना तय है. उन्हें IPS रैंक में प्रथम स्थान देश मे मिला था और फिलहाल उनकी हैदराबाद में पुलिस ट्रेनिंग चल रही है.

सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है.

यह भी पढ़ें

Coronavirus Update: देश में 24 घंटे में मिले 29,616 नए कोरोना मरीज, बीते दिन 290 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र: दो अक्टूबर के बाद होगा महाराष्ट्र में दोबारा कॉलेज खुलने को लेकर फैसला, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट