US Intel on India-Pakistan: अमेरिकी गुप्तचर समुदाय (IT Intel) ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया है कि पहले की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत (India) पाकिस्तान (Pakistan) के कथित उकसावों का ज्यादा सैन्य बल के साथ जवाब दे सकता है. नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक कार्यलाय (ODNI) की ओर से जारी अमेरिकी गुप्तचर समुदाय का वार्षिक जोखिम आकलन किया गया है.

दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच टकराव खतरनाक- US Intel

इस आकलन में कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच संकट विशेष रूप से चिंता का विषय है, क्योंकि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच किसी भी तरह का टकराव खतरनाक होता है.’ रिपोर्ट में कहा गया है, ”पाकिस्तान का भारत विरोधी चरमपंथी समूहों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत पाकिस्तान के किसी भी उकसावों का पहले की तुलना में सैन्य बल के साथ बेहतर जवाब दे सकता है.”

भारत में आतंकवादी हमला होने की भी आशंका- US Intel

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्षों की बीच तनाव बढ़ने से टकराव का खतरा पैदा हो सकता है, जिसके चलते कश्मीर में हिंसक अशांति पैदा हो सकती है. साथ ही भारत में आतंकवादी हमला होने की भी आशंका है.'

भारत चीन विवाद में अमेरिकी हस्तक्षेप की जरूरत- US Intel

भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर रिपोर्ट में लिखा है, ‘विवादित सीमा पर भारत और चीन की ओर से सैनिकों की तैनाती बढ़ाए जाने से दोनों परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव हो सकता है, जिससे अमेरिकी हितों को नुकसान होने की आशंका है. ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये अमेरिकी हस्तक्षेप की जरूरत है.'

यह भी पढ़ें-

ब्रिटिश संसद में बोले President Zelensky, ‘रूसी हमलों के आगे नहीं झुकेगा Ukraine, सांसदों ने खड़े होकर दिया सम्मान

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मॉस्को से तेल-गैस के आयात पर लगाई रोक, जानें क्या होगा असर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट