Uttar Pradesh Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानें कब-कब होगा मतदान और किस दिन आएंगे नतीजे

UP Assembly Election 2022 Date Schedule: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है. यूपी में 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान कराएं जाएंगे. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों का एलान किया. 10 मार्च को वोटों की गिनती के साथ नतीजों का एलान हो जाएगा. चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइंस को लेकर भी खास निर्देश दिए गए हैं. चुनावी रैलियों, मतदान से लेकर चुनाव परिणाम आने तक कोरोनो के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

यूपी विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?

यूपी में अभी बीजेपी की सरकार है. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में 14 मई से पहले यूपी विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा की सीटें हैं. इससे पहले यूपी में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च के महीने में साल 2017 में हुआ था. 2017 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए 325 सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब हुआ था. प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने यूपी में पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है.

यूपी में किसकी बनेगी सरकार?

यूपी में मुख्य रूप से बीजेपी, एसपी, बीएसपी, कांग्रेस मुख्य पार्टियां हैं. कई क्षेत्रीय पार्टियां भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती है. चुनाव के एलान के साथ ही सभी पार्टियों की धड़कने बढ़ गई हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव किसी भी दल के लिए आसान नहीं है.

साल 2017 में कैसे थे नतीजे?

यूपी में कुल सीट- 403, बहुमत का आंकड़ा-202

बीजेपी-  325
एसपी-  47
बीएसपी- 19
कांग्रेस-  7
अन्य- 5

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News