Uttarakhand Election Congress CM Face: उत्तराखंड में कांग्रेस हरीश रावत की अगुआई में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक हुई. ढाई घंटे चली इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस हरीश रावत को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाएगी लेकिन चुनाव की अगुवाई वही करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा.

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास अधिकार रहा है कि कौन सीएम होगा. चुनाव के बाद बैठक में तय होता है कि कौन नेता होगा, उसका नाम कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा जाता है. उत्तराखंड में भी यही होगा. सीएम कौन होगा यह बाद में तय होगा.

"Kadam, kadam badhaye ja, Congress ke geet gaye ja…I will be the face of election campaigning in Uttarakhand," says Congress leader Harish Rawat after meeting of Uttarakhand Congress leaders with the party leadership at Rahul Gandhi’s residence in Delhi pic.twitter.com/cLJqr170uT
— ANI (@ANI) December 24, 2021

हरीश रावत ने आगे कहा, कैंपेन कमेटी की तरफ से मैं चुनाव लीड करूंगा. सब लोग उस काम में सहयोग देंगे. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के गीत गाएंगे. मैं कांग्रेस के लिए अपनी जिंदगी लुटाऊंगा. उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने कहा, बीजेपी जानती है कि हमारे हर कदम से बीजेपी को ही दिक्कत होती है.

बता दें कि बुधवार को अपने ट्वीट में रावत ने राज्य इकाई में गुटबाजी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर पार्टी की ओर से सहयोग नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा था कि एक विचार उनके दिमाग में घूम रहा है कि "यह आराम करने का समय है".

कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था, "है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र में तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है."

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट