Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हुआ है. यहां देहरादून (Dehradun) के विकासनगर के पास बुल्हाड़ बायला रोड़ पर एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है. चकराता के एसडीएम ने बताया है कि पुलिस और SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

ओवरलोडिंग की वजह से हादसा- पुलिस

पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है. बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे.

सीएम पुष्कर धामी ने शोक व्यक्त किया

हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट किया है, ‘’चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. जिला प्रशासन को बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.’’

चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 31, 2021

यह भी पढ़ें-

National Unity Day: वीडियो संदेश में बोले पीएम मोदी- सिर्फ इतिहास में नहीं बल्कि हमारे दिलों में हैं सरदार पटेल

UP Employees News: दिवाली से पहले डीए का भुगतान कर सकती है योगी सरकार, जानिए- कर्मचारियों को कितनी मोटी रकम मिलेगी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट