ABP Cvoter Uttarakhand Exit Poll Result 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं. इसके अलावा अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी. वहीं नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. ऐसे में एबीपी सीवोटर ने एग्जिट पोल के जरिए वोट परसेंटेज निकलकर सामने आया है.

उत्तराखंड के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. वहीं कांग्रेस को 39 फीसदी वोट शेयर जाता नजर आ रहा है. इसके अलावा आप के खाते में 9 फीसदी वोट शेयर और अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है.

वोट प्रतिशत- एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल मार्च 2022
कांग्रेस 39 प्रतिशत
बीजेपी 41 प्रतिशत
आप 9 प्रतिशत
अन्य 11 प्रतिशत

एग्जिट पोल के नतीजे – किसे कितनी सीटें
बीजेपी 26 से 32 सीटें
कांग्रेस 32 से 38 सीटें
आप 0 से 2 सीटें
अन्य 3 से 7 सीटें

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Exit Poll Date Time: एबीपी पर देखिए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का सबसे सटीक एग्जिट पोल, शाम 4 बजे से लगातार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट