Vaccine Century: मुंबई में ‘वैक्सीन सेंचुरी’ का जश्न, BMC के अधिकारी ने कहा- बच्चों के टीकाकरण के लिए भी हैं हम तैयार

Vaccine Century: देश में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन होने के बाद जश्न का माहौल है. वहीं, मुंबई में 97 प्रतिशत लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है जबकि करीब 56 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है. मुंबई नगर पालिका के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि शहर में 1 करोड़ तीस लाख की आवादी है जिसमें से 92.50 लाख लोगों ने वैक्सीन ले ली है. इस दौरान उन्होंने कोरोना हेल्थ वर्कर को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई निजी अस्पतालों और NGO के सहयोग के कारण ही इतनी तेजी से टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है. उन्होंने बताया कि मुंबई में कोविशील्ड के 88 प्रतिशत डोज लगाए गए हैं जबकि 11 प्रतिशत लोगों कोवैक्सीन और 1 प्रतिशत से भी कम लोगों को स्पुत्निक वैक्सीन दी गई है.

सुरेश काकानी ने बताया, ”देश में 15 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी. अभी तक मुंबई में अबतक 1 करोड़ 41 लाख टीके लगाए जा चुके हैं. मुंबई में अब तक 97 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा दिया गया है जबकि 56 प्रतिशत लोगों को दोनो डोज लग चुके हैं.”

उन्होंने कहा, ”मुंबई में 1 करोड़ 30 लाख लोगों की आबादी है जिनमें से 92.50 लाख लोग वैक्सीन ले चुके हैं. कई निजी अस्पतालों व NGO के सहयोग के कारण ही इतनी तेजी से टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है. मैं इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देता हूं जिनके कारण यह संभव हो पाया है.”

सुरेश काकानी ने बताया, ”मुंबई में कविशील्ड के 88 प्रतिशत डोज लगाए गए हैं. वहीं कोवैक्सीन के 11 प्रतिशत और स्पुत्निक के डोज करीब एक प्रतिशत शामिल है. आज मुंबई के हर टीकाकरण केंद्र पर जश्न हो रहा है.” उन्होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के लिए मुंबई नगर पालिका तैयार है.

Vaccine Century: देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, बीजेपी के कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न

Bangladesh News: बांग्लादेश में पूजा पंडाल पर हमला करने वाले आरोपी की हुई पहचान, गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है पुलिस

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News