Vaccine Maitri Program: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, हम दुनिया की मदद करेंगे

Vaccine Maitri Program: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि देश के नागरिकों का टीकाकरण शीर्ष प्राथमिकता में है. ‘वैक्सीन मैत्री’ के लिए अक्टूबर-दिसंबर में अतिरिक्त टीकों का निर्यात होगा, देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद ‘कोवैक्स’ पहल में योगदान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 81 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, अंतिम 10 करोड़ खुराक महज 11 दिनों में दी गई.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों की तरफ से बनाए गए 26 करोड़ वैक्सीन डोज़ मिले. वैक्सीनेशन का काम भी लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगले महीने अक्टूबर में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज़ मिलने की संभावना है, उसके बाद प्रोडक्शन और भी बढ़ेगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाएंगे. चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री के तहत दुनिया को भी मदद करेंगे. चार दिनों में हमने हर दिन एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दीं. आज भी टीकाकरण की संख्या एक करोड़ को पार करने की उम्मीद है.

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की अब तक 79.58 करोड़ से अधिक खुराकें मुहैया कराई गई हैं. मंत्रालय ने बताया 15 लाख और खुराकों की आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस्तेमाल के लिए टीके की 5.43 करोड़ खुराकें बची हुई हैं.

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता बढ़ाकर टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके निशुल्क उपलब्ध करा रहा है.

तमिलनाडु में 8 करोड़ की कीमत का समुद्री जीव जब्त, जानिए क्यों है ये इतना महंगा?

लॉकडाउन में भी रोड एक्सीडेंट में हर घंटे हो रही थी 14 लोगों की मौत, साल 2020 में 1.20 लाख ने गंवाई जान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News