Vijay Rupani Resignation: विधानसभा चुनाव से एक साल पहले क्यों विजय रूपाणी को देना पड़ा गुजरात सीएम पद से इस्तीफा? जानें

Vijay Rupani Resignation: गुजरात में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा राजभवन में राज्यपाल देवव्रत आचार्य को सौंप दिया. इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि वे बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहकर सेवा करने का मौका दिया.

पिछले महीने पांच साल का कार्यकाल हुआ था पूरा

उन्होंने अचानक इस्तीफा देने के सवालों को टाल दिया और कहा कि उन्होंने पांच वर्षों तक सीएम पर सेवा दी, जो कि काफी लंबा समय है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में यह सामान्य बात है. रूपाणी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में वह अपना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान लोगों को बीजेपी में लगातार विश्वास बना रहा.

गौरतलब है कि विजय रूपाणी को 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह पर गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था. उनके कार्यकाल के पांच साल पिछले महीने पूरे हुए हैं. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

रूपाणी ने क्यों दिया इस्तीफा?

दरअसल, विजय रूपाणी के इस्तीफे को लेकर अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थी. विजय रूपाणी के पांच साल सीएम पद पर पूरा होने पर कार्यक्रम भी किया गया था. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक, राज्य संगठन की रिपोर्ट विजय रूपाणी के खिलाफ थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि विजय रूपाणी के नेतृत्व में जीत मुमकिन नहीं है. दो दिन पहले ही बीएल संतोष को गांधी नगर भेजा गया था.

ये भी पढ़ें:

Vijay Rupani First Reaction: जानिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़े के बाद विजय रूपानी की पहली प्रतिक्रिया क्या है

Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News