भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान उत्तराखंड हिमालय के आसपास शून्य से नीचे के तापमान में अक्सर गश्त करते दिखते रहते हैं. हाल ही में आईटीबीपी द्वारा साझा किये गये एक वीडियो में लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान पर आईटीबीपी के 55 वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने 65 पुशअप्स करके लोगों को हैरानी में डाल दिया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में कमांडेंट रतन सिंह लद्दाख की एक बर्फीली चोटी पर जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 17500 फीट है पर पुशअप्स करते दिख रहे हैं. गौरतलब है कि इस समय वहां का तापमान -30 डिग्री सेल्सियस है और उनकी उम्र 55 साल है. उनके इस साहस को देख कर सोशल मीडिया पर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली है और उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं.

Push-ups at icy heights…

ITBP Commandant Ratan Singh Sonal (Age- 55 years) completes more than 60 push-ups at one go at 17,500 feet at minus 30 degree celsius temperature around in Ladakh.#Himveers #FitIndia #FitnessMotivation pic.twitter.com/Fc6BnfmGqH
— ITBP (@ITBP_official) February 23, 2022

देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है आईटीबीपी

बता दें, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन सन 1962 में हुआ था. आईटीबीपी के जवानों को सीमा के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों समेत अन्य ऑपरेशन में तैनात किया जाता रहा है. आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है. इस बल के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं.

साथ ही किसी भी हालात और चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है, इसलिए इनको ‘हिमवीर’ के नाम भी जाना जाता है.

‘समाजवादी पार्टी से खुश नहीं मुसलमान, SP को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज…’ वोट देने के बाद बोलीं मायावती

रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक कर लें आज की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 333 ट्रेनों को रद्द

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट