कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के पास कालीघाट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने कालीघाट थाने में आईपीसी की धारा 143/145/147/149/283/353 के तहत मामला दर्ज किया है.

बीजेपी नेताओं ने एक नेता के पार्थिव शरीर के साथ किया था विरोध प्रदर्शन

बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट इलाके में बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, सांसद अर्जुन सिंह शामिल हैं. मगरहाट (पश्चिम) के नेता धुरजोती उर्फ मानस साहा की चुनाव के बाद हुई हिंसा में घायल होने के बाद बुधवार को मौत हो गई थी.

कोलकाता पुलिस ने लगाए कई आरोप

कोलकाता पुलिस ने सीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से लोक सेवकों को रोकने के लिए गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, बाधा डालने, आपराधिक बल का उपयोग करने के आरोप लगाए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को हार्स कार के सामने बैठे देखा गया, जबकि पुलिस ने उन्हें मौके से हटाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया.

राज्य अध्यक्ष और भवानीपुर के उम्मीदवार सहित बीजेपी नेताओं द्वारा अपने मृतक उम्मीदवार धुरजाती साहा के शरीर के साथ अचानक रुकने के बाद अफरा-तफरी मच गई. मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर धरने पर बैठ गए थे.

यह भी पढ़ें-

Explained: चीन के खिलाफ क्वाड देशों का आर्थिक से लेकर सामरिक चक्रव्यूह कैसे काम करेगा?

Explained: अभी तक कितने राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी व्यस्कों को लगी वैक्सीन की पहली डोज? जानिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया