Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी हल्की बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण जहां इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं ऐसे मौसम में लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश तो कई राज्यों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, दिल्ली, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

इन क्षेत्रों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अलग-अलग हिस्सों विदर्भ और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था. पानी भरने के कारण कई इलाकों में लोगों को घरों से निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था.

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ली चुटकी, कहा-… CM लोग इसलिए दुखी हैं कि कब रहेंगे, कब जाएंगे भरोसा नहीं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News