Weather Forecast Today: देश में जहरीली हवा के साथ ही अब लोगों को बढ़ती सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी और बढ़ सकती है. इस बीच राजधानी दिल्ली में इस ठंड के सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि पारे में और भी गिरावट हो सकती है.

वहीं जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है. IMD के अनुसार 19 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर का तापमान और गिरेगा. पारा गिरने से अचल में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में दो से तीन दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है. साथ ही शीतलहर चलने के आसार बन रहे हैं.

ये भी पढ़ें: TMC Congress ने सिंगूर में भाजपा के धरना स्थल का ‘शुद्धीकरण’ किया

मध्यप्रदेश में भी दिख रहा शीतलहर का असर

पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का असर मध्यप्रदेश में भी दिख रही है. मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लागाया है. IMD ने बताया बर्फीला हवा के कारण आने वाले दिनों में पूरा उत्तर भारत गंभीर शीतलहर के चपेट में आ जाएगा.

उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने ले ली एंट्री

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी अब ठंड ने एंट्री ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर का आगमन हो चुका है और इसकी शुरूआत पश्चिमी यूपी से होगा और धीरे धीरे इसकी चपेट में पूर्वी यूपी के जिले भी आते जाएंगे. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के लोगों को गंभीर शीत लहर का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Ayodhya में आज जुटेंगे सौ महापौर, राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के मंदिरों में करेंगे पूजा-अर्चना

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट