IMD Weather Latest Updates: ऊंचाई वाले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी दिखाई दे रहा है. यहां ठंड बढ़ने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम, दोनों ही तामपान में घट सकते हैं. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 19 से 25 के बीच बारिश हो सकती है, जिससे जाहिर है कि सर्दी बढ़ेगी. वहीं, इसके अलावा दक्षिण के कुछ राज्यों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में जानते हैं कि आज यानी 17 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाले है.

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं, हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, सुबह के वक्त कोहरा और बादल भी देखे जा सकते हैं. ऐसा कई जिलों में देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड के आज मौसम साफ रहने वाला है. ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा. देहरादून में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा.

हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा. हालांकि, हिसार और महेंद्रगढ़ में शीतलहर चल सकती है. वहीं, करीब-करीब पूरे पंजाब में आसमान साफ रहेगा, धूफ निकलेगी. चंडीगढ़ की बात करें तो यहां बादल देखने को मिल सकते हैं. यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में भी आसमान साफ रहेगा. यहां स्पिति घाटी में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंद्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश
IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में तूफान और बिजली कड़क सकती है. वहीं, आंद्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु के इलाकों, कर्नाटक के कई हिस्सों और पुड्डुचेरी में भी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. केरल में भी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की ‘राशन आपके द्वार’ योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट