Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, आज भी बारिश के आसार

<p style="text-align: justify;"><strong>दिल्लीः</strong> दिल्ली एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश के भी आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बारिस भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक 29 और 30 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं अक्टूबर के पहले दिन भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे. हालांकि इस दौरान बारिस की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस हफ्ते तेज बारिश नहीं हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News