Weather Update: पहाड़ी इलाकों सहित देश के कई राज्यों में बढ़ती ठंड ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. राजधानी दिल्ली में भी मौसम में खासा बदलाव देखा जा रहा है वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और दिल्ली में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है जबकि इस विक्षोभ के कारण ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. IMD के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है जबकि पहाड़ी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग की माने तो बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आने वाला 3-4 दिन ठिठुरन भरे होंगे. दरअसल मौसम विभाग ने कहा कि इन रज्यों में 3-4 दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है जिससे ठंड बढ़ सकती है. बीते शनिवार दिल्ली में लगातार बारिश हुई, जो कि आइएमडी के अनुसार पिछले 22 सालों में जनवरी के लिए शहर की सबसे ज्यादा बारिश थी.

बिहार में बढ़ी ठंड

इस बीच बिहार में भी तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है. IMD ने कहा कि बिहार के कई इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया रहेगा. वहीं आने वाले दो दिनों में तेज बारिश की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार MP में भी आने वाले दो तीन दिनों में बारिश हो सकती है. IMD ने बताया कि यहां 11 जनवरी तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ठंड के बढ़ने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट