Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कल धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है. वहीं साफ मौसम के कारण राज्यों के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है. IMD के अनुसार सोमवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक यानी 26.1 रहा जबकि न्यूनतम टेमप्रेचर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कल हवा भी ज्यादा तेज नहीं थी और हवाओं की नमी का स्तर 97 फ़ीसदी तक रहा.

कल यानी सोमवार को राजधानी की सुबह हल्के कोहरे के साथ जरूर शुरू हुई लेकिन दिन भर धूप खिलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुआ. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. दरअसल अनुमान के अनुसार दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं रात तक कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है. विभाग ने कहा कि बुधवार को यहां तेज हवाएं चलने से ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है.

कई राज्यों के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों के तापमान में गिरावट के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. यूपी में आने वाला दो दिन लोगों के लिए काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों तक यहां कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. वहीं पंजाब और बिहार में भी कल ठंड बढ़ने वाली है.

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादातर हिस्सों में लोगों को ठंड से थोड़ी सी रहात मिल सकती है. हलांकि कुछ इलाके में बारिश और बर्फबारी होने के अनुमान हैं.

ये भी पढ़ें: संसद में दिए PM Modi के बयान पर घमासान, केजरीवाल ने बताया झूठ, कांग्रेस ने कहा- बिना योजना के लॉकडाउन थोपा था

ये भी पढ़ें: PM Modi Speech: लोकसभा में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है, पढ़ें उनके भाषण की 15 बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट