West Bengal By-poll result: पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तीन पर जीत हासिल कर ली है. इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू की गई थी. पार्टी ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि शांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह सीट पर TMC कब्जा

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है. दिनहाटा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों के अंतर से और खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. शांतिपुर विधानसभा सीट के अंतिम परिणामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन वहां भी 12 चरणों की मतगणना के बाद तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी, भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास से 41,364 मतों से आगे चल रहे हैं. गोस्वामी को 77,555 और बिस्वास को 36,191 मत मिले हैं.

शांतिपुर में भी टीएमसी को बढ़त

पश्चिम बंगाल के शांतिपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन पार्टी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई. यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे.’’

मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिनहाटा और शांतिपुर से बीजेपी के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए.

Malik vs Wankhede: नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े की पत्नी का पलटवार, बोलीं- सावन के अंधे को हरियाली दिखती है

BJP विधायक ने प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर उठाए सवाल, कहा- वो साइबेरियन पक्षी की तरह यहां टूर पर आती हैं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया