West Bengal Bypoll: चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर (Bhabanipur) में हुए हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है. दोपहर करीब तीन बजे चुनाव आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

बता दें कि बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि ‘उनके ऊपर भवानीपुर के जगुबबर बाजार में सुनियोजित तरीके से टीएमसी के गुंडों’ ने हमला किया. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें मारने की साजिश थी. दिलीप घोष ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की जघन्य, भयावह प्रकृति को उजागर करता है. क्या इस घटना के बाद स्वस्थ चुनाव हो सकते हैं??

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी सहित टीएमसी सरकार असहिष्णु है, हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है. टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया, उन्हें पीटा. 30 सितंबर को मतदान करने से पहले फैसला लें.

वहीं, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “स्थिति बहुत गंभीर है और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है. हमारी पार्टी की एक टीम उनसे दिल्ली में मिली और यहां भी (कोलकाता में) हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे कई बार मिला था लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.”

Rohini Court Shootout: इंटरनेट कॉलिंग के जरिए रची गई गैंगस्टर गोगी की हत्या की साजिश, पुलिस की जांच में खुलासा

BKU-BHANU के अध्यक्ष भानु प्रपात सिंह ने भारत बंद बुलाने वाले किसान संगठनों की तुलना तालिबान से की, जानें क्या कहा?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट