West Bengal News: चुनाव बाद हिंसा मामले में नंदीग्राम से TMC के इलेक्शन एजेंट रहे शेख सूफियान को CBI ने भेजा समन

West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और नंदीग्राम से इलेक्शन एजेंट रहे शेख सूफियान को तलब किया है. सूत्रों के मुताबिक, कल हल्दिया में सीबीआई ने शेख सूफियान को पेश होने के लिए कहा है.

विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी कार्यकर्ता देवव्रत मैती की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. 3 मई को नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया गया था. 13 मई को कोलकाता में उनका निधन हो गया था. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जांच के दौरान सूफियान का नाम आया है. शेख सूफियान ने अभी तक सीबीआई के समन का जवाब नहीं दिया है.

सीबीआई कलकत्ता हाई कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की पीठ के आदेश पर मामलों की जांच कर रही है. अदालत ने सीबीआई को चुनाव उपरांत हुई हिंसा के दौरान कथित हत्याओं और रेप के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है.

Arpita Ghosh Resignation: टीएमसी की सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, पार्टी के नेता हैरान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News