West Bengal News: बिष्णपुर से बीजेपी विधायक तन्मय घोष टीएमसी में हुए शामिल

<p style="text-align: justify;">Tanmoy Ghosh Joins TMC: पश्चिम बंगाल के बिष्णपुर से बीजेपी के विधायक तन्मय घोष आज टीएमसी में शामिल हो गए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति करती है. वे केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके बंगाल के लोगों के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रहे हैं.</p> <p style="text-align: justify;">घोष ने आगे कहा, ”मैं सभी राजनेताओं से आग्रह करता हूं कि जन कल्याण के लिए सीएम ममता बनर्जी का समर्थन करें.” वहीं तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी के विकास कार्य से प्रेरित होकर बिष्णुपुर से विधायक तन्मय घोष तृणमूल परिवार में शामिल हो गए. हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News