Arjun Singh Gets Z Security: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. सीआईएफ के जवान मंगलवार से अर्जुन सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं. गृह मंत्रालय ने सोमवार को अर्जुन सिंह को Z कैटगरी की सुरक्षा देने संबंधी आदेश जारी किया था.

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अर्जुन सिंह के आवास के बाहर दो बार बम विस्फोट हुए हैं. पहली बार आठ सितंबर को और फिर मंगलवार सुबह को बैरकपुर सांसद के भाटपारा आवास के बाहर बम विस्फोट हुए थे. सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रथम हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी.

आठ सितंबर को हुए बम विस्फोट के मामले में आज ही एक विशेष एनआईए अदालत ने बैरकपुर पुलिस आयुक्त को ‘केस डायरी’ पेश करने का निर्देश दिया. मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुरोध पर अदालत ने यह निर्देश दिया.

एजेंसी के वकील श्यामल घोष ने कहा कि न्यायाधीश ने बैरकपुर पुलिस को तीन दिनों के अंदर केस डायरी सौंपने और घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी को 21 सितंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया. उस दिन विषय की आगे की सुनवाई होगी.

West Bengal Bypolls: बंगाल में सिख समुदाय की आम लोगों से अपील, उपचुनाव में बीजेपी के बहिष्कार की कही बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट