Women Doctor’s Ring Ceremony: दो महिला डॉक्टर्स बनेंगी जीवनसाथी, नागपुर में की ‘रिंग सेरेमनी’, गोवा में रचाएंगी शादी

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले हफ्ते दो महिला डॉक्टर्स ने रिंग सेरेमनी की है. दोनों ने साथ जिंदगी गुजारने की कसम भी खाई है. दोनों गोवा में अपनी शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं. ये कहानी है डॉ परोमिता मुखर्जी और डॉ. सुरभि मित्रा की.

डॉ परोमिता ने बताया, मेरे पिता साल 2013 से  मेरे सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में जानते थे. जब मैंने हाल ही में इस बारे में अपनी मां को बताया तो वह शॉक रह गईं. लेकिन बाद में वह मान गईं क्योंकि वह मुझे खुश देखना चाहती थीं.

Maharashtra: Two women doctors in a ‘commitment ring ceremony’ in Nagpur last week took vows to spend their lives together as a couple

"We call this relationship ‘lifetime commitment’. We are planning our wedding in Goa," says Paromita Mukherjee, one of the women pic.twitter.com/v4omRiLtkq
— ANI (@ANI) January 5, 2022

वहीं नागपुर में डॉ सुरभि मित्रा ने बताया कि मेरे परिवार की ओर से मेरे सेक्शुअल ओरिएंटेशन का कभी कोई विरोध नहीं किया गया. दरअसल, जब मैंने अपने माता-पिता को बताया तो वे खुश हुए. मैं एक मनोचिकित्सक हूं और बहुत से लोग मुझसे दोहरी जिंदगी जीने के बारे में बात करते हैं क्योंकि वे अपने लिए स्टैंड नहीं ले सकते.

डॉ परोमिता ने कहा कि यह जिंदगी भर की प्रतिबद्धता है. हम गोवा में हमारी शादी की योजना बना रहे हैं. दोनों डॉक्टर्स ने पिछले ही हफ्ते नागपुर में रिंग सेरेमनी की है और कपल की तरह जिंदगी बिताना चाहते हैं.

पिछले महीने तेलंगाना के एक गे कपल ने धूमधाम से शादी रचाई थी. यह तेलंगाना का पहला गे कपल माना जाता है. इस शादी में परिवार के दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे. इसमें एक शख्स का नाम सुप्रिमो चक्रवर्ती है, जिसकी उम्र 31 साल है. दूसरे शख्स का नाम अभय डांग है, जिनकी उम्र 34 साल है. दोनों ने पहले एक दूसरे को रिंग पहनाई और इसके बाद रिजॉर्ट में जाकर शादी रचाई.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News