बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बैरिकेड्स को तोड़ दिया और हंगामा भी किया. इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

सिसोदिया ने कहा, बीजेपी पुलिस को साथ में लेकर सीएम केजरीवाल की हत्या को अंजाम देना चाहती है. पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर वहां के CCTV कैमरे, सुरक्षा बैरियर तोड़े. सोची-समझी साजिश के साथ अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है. बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या कर उनको खत्म करने की कोशिश कर रही है.

#WATCH | BJP workers dismantled barricades as they huddled outside Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal’s house during a protest, this afternoon.

Visuals courtesy: CCTV, Delhi CM house pic.twitter.com/X0K8KLxPs1
— ANI (@ANI) March 30, 2022

सिसोदिया ने आगे कहा, पुलिस जानबूझकर गुंडों को लेकर गई. ये सब पंजाब में मिली हार की वजह से किया गया. बीजेपी केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पा रही है तो हत्या कराने की कोशिश की गई. राजनीति तो एक बहाना है, वास्तव में केजरीवाल को मारना है.

डिप्टी सीएम ने कहा, अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं. गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं. बीजेपी के गुंडे सीएम केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ करते रहे. बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट