गांधीनगरः गुजरात के दाहोद में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. इस घटना में हेलमेट की अहमित सामने आई है कि इसे पहना कितना जरूरी है. घटना उस वक्त घटी जब एक बाइक सवार बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था. उसी दौरान बाइक चला रहे व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर बाइक समेत गिर गया. जैसे ही गिरा पास से गुजर रही ट्रैक्टर की ट्रॉली उसके सर पर चढ़ गया.

बाइक चालकर हेलमेट पहन रखा था इस कारण उसकी जान बच गई. ये घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना उस वक्त घटी जब सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए बाइक सवार कोशिश कर रहा था. उसी दौरान वह सड़क पर गिर गया.

बाइक पर सवार दंपती के साथ एक छोटा बच्चा भी. बाइक पलटने के कारण ड्राइवर, मां और बच्चे तीनों को चोटें आईं हैं. बाइक के पलटने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ दूसरी तरफ जा गिरी. इस कारण उन दोनों की भी जान बच गई. यह घटना स्मार्ट सिटी बोर्ड के सामने घटी.

बता दें कि इन दिनों भारी बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया है इस कारण ड्राइव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ राह है. सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि गड्ढे में जाने से बचने के चक्कर बाइक अनियंत्रित हो जाती है.

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर हेलमेट पर बहस छिड़ गई है. लोग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर चालक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो क्या होता?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट