नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर जहां बीजेपी ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चला रही है तो वही यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मना रही है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. कहीं छात्र बेलगाड़ी और रिक्शा चला रहे हैं तो कहीं छात्र पकोड़े तलकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

यूथ कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी के लिए पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार

यूथ कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज ‘बेरोजगारी दिवस’ से अटा पड़ा है. यूथ कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है. यूथ कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात थी, लेकिन अब करोड़ों नौकरियां खत्म हो रही हैं.

यूथ कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’बीजेपी सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग काफी परेशान है. मोदी सरकार ने चुनावों में युवाओं को करोड़ों रोजगार के सपने दिखाकर करोड़ों को बेरोजगार कर दिया. मोदी सरकार ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर बुरे दिन दिखा दिये हैं. हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा कर सत्ता में आए पीएम मोदी ने युवाओं को हर सत्र पर धोखा दिया है.’’

[tw]https://twitter.com/IYC/status/1438775527767113729[/tw]

मोदी सरकार ने छात्रों की जिंदगी और रोज़गार के अवसरों पर हमला बोला- कांग्रेस

यूथ कांग्रेस ने आगे कहा, ‘’बीजेपी सरकार ने न केवल "बेरोजगारी भत्ते" का सपना दिखा कर युवाओं को ठगा है, बल्कि देश के "रोजगार के रोडमैप" को पूरी तरह ध्वस्त करके युवाओं का शोषण भी किया है. जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, उन्होंने छात्रों की जिंदगी पर, रोज़गार के अवसरों पर हमला बोला है. भारत के पब्लिक सेक्टर संस्थानों को आपदा में अवसर समझकर बेचा जा रहा है. सरकारी संस्थानों से कर्मचारियों को वॉलेंटरी रिटायमेंट दिया जा रहा है.’’

यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार में बेरोज़गारी दर सर्वकालिक उच्च स्तर पर है. अगस्त, 2021 में शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1.5 फीसदी बढ़कर 9.78 फीसदी रही. जुलाई में शहरी बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी थी. इसी तरह ग्रामीण बेरोजगारी दर भी अगस्त में 1.3 फीसदी बढ़कर 7.64 फीसदी हो गई, जो जुलाई में 6.34 फीसदी थी.’’

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के बर्थडे पर शिवसेना का तंज, पूछा- महंगाई कम करने वाला केक कब काटेंगे?

Explained: गुजरात की BJP सरकार में नए चेहरों का बोलबाला, जानिए भूपेंद्र कैबिनेट का जातीय समीकरण

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट