Congress MLA Ramesh Kumar: कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है. बयान भी ऐसा कि कोई सुने तो शर्म से आंखें झुक जाएं. रमेश कुमार ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो. बयान को लेकर अब उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है. कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की दुर्दशा को जाहिर करते हुए सदन में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान बोलना चाहते थे.

स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े के पास भी समय कम बचा था और वह चर्चा को 6 बजे तक खत्म करना चाहते थे जबकि विधायक समय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इसके बाद स्पीकर ने कहा, मैं उस स्थिति में हूं, जहां मुझे मजा लेना है और हां-हां करना है. ऐसा मुझे महसूस हो रहा है. हंसते हुए हेगड़े ने कहा, मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से करना चाहिए, मैं सभी को अपनी बात जारी रखने के लिए कहना चाहिए.

वीर सैनिकों के नाम पर रखा जाएगा छावनियों की सड़कों और इमारतों का नाम, रक्षा मंत्री ने किया एलान

उन्होंने कहा कि मेरी परेशानी सिर्फ यही है कि सदन का कामकाज नहीं चल रहा है. तभी बीच में पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने कहा, ‘देखिए एक कहावत है- जब रेप होना ही है तो लेटिए और मजे लीजिए. आपकी इस वक्त वही स्थिति है.’ अब इस बयान को लेकर रमेश कुमार चौतरफा घिर गए हैं. ये पहली बार नहीं है जब वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कुमार ने ऐसा बयान दिया है. 2019 में भी स्पीकर रहते हुए इन्होंने अपनी हालत की तुलना रेप पीड़िता से कर बड़ा विवाद खड़ा किया था. रमेश कुमार के इस बयान के बाद न सिर्फ उनकी पार्टी के विधायकों बल्कि महिला सदस्यों ने भी सदन में प्रदर्शन किया और उनके बयान की निंदा की.

SC On Encroachments: बड़े शहर बन गए हैं झुग्गी बस्ती, 75 साल से दुखद कहानी जारी- सुप्रीम कोर्ट

इस बीच उनके बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एमएलए सौम्या रेड्डी ने लिखा, ‘ऐसे बयान को लेकर सदन को सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए, हर मां, हर बहन और देश की बेटी से.'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट