Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में गुरुवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक साल की एक बच्ची 15 से 20 फीट गहरे एक बोरवेल में जा फंसी. जिसके बाद से ही उसे बचाए जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया था. फिलहाल बच्ची को पुलिस और सेना की टीम के रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया है.

खबरों के अनुसार छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र के दोनी गांव में दोपहर करीब तीन बजे राकेश कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपने खेत में खेलते-खेलते वहां बने खुले बोरवेल में गिर गई थी. जिसके बाद उसे बचाने के लिए सेना के जवानों ने लोकल पुलिस की मदद के लिए आगे आए थे.

#WATCH | One-year-old girl was rescued following an operation after she fell into nearly 15 feet deep borewell in Chhatarpur, Madhya Pradesh yesterday

Army personnel have also extended their hands to local police and district administration in the rescue operation pic.twitter.com/AiIhsL4b7D
— ANI (@ANI) December 16, 2021

वहीं लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है. इसके लिए सेना और पुलिस की टीम ने बोरवेल के पास में खुदाई कर बच्ची तक पहुंचने का रास्ता बनाया, जिसके बाद ही बच्ची का सफल रेस्क्यू किया जा सका.

इसे भी पढ़ेंः Covid19 Impact: कोरोना महामारी के चलते 9 फीसदी MSME हुये बंद, राहुल गांधी के सवाल पर MSME मंत्री नारायण राणे ने दी जानकारी

खबरों के अनुसार बच्ची को गहरे बोरवेल में बचाए रखने के लिए उस तक ऑक्सीजन की भी सप्लाई की गई थी. इसके लिए एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई थी. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर तहसीलदार सुनीता साहनी और नौगांव पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली की राह हुई आसान, Singhu और Ghazipur border से शुरू हुआ आवागमन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट