G20 and COP26 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली और ब्रिटेन की 5 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 से 31 अक्टूबर तक इटली में होंगे. पीएम मोदी रोम में G20 सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी की ये 8वीं बैठक होगी. इससे पहले वो 7 बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं. पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से G20 सम्मेलन वर्चुअल रूप से हुआ था.

G20 में किन-किन मुद्दों पर चर्चा

इटली के पीएम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी जी-20 समिट में शामिल होने जा रहे हैं. इटली के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी. भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि G20 सम्मेलन इस बार इकोनॉमिक और हेल्थ रिकवरी पर केंद्रित होगा. इसके साथ ही विदेश सचिव ने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर भी G20 सम्मेलन में चर्चा होगी. भारत ने जी-20 मंच का प्रभावी वैश्विक संवाद के लिए बेहतर उपयोग किया है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से भारत बेहतर तरीके से निपट रहा है. कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भारत बेहतर ढंग से काम कर रहा है. वैश्विक आर्थिक सुधारों के लिए जी-20 मंच भारत के लिए महत्वपूर्ण है. खाद्य सुरक्षा और पोषक तत्व पर विशेष सत्र का आयोजन होगा.

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन को मंजूरी मिले

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमने ऐसे ज्यादातर देशों के साथ बातचीत की है जहां भारतीय नागरिक यात्रा करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें हमारी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन को मंजूरी देनी चाहिए और हम भी उन देशों के वैक्सीनेशन सर्टिफेकेशन को मंजूरी देंगे. बहुत से देश इससे सहमत हैं. विदेश सचिव ने बताया कि WHO का टेक्निकल एक्शन ग्रुप की बैठक हुई थी जिसमें इन्होंने भारत बायोटेक से कुछ सवाल पूछे थे. भारत बायोटेक इस पर जवाब जल्द WHO को दे देगा. एक बार अगर जवाब अच्छे से दिया जाएगा तो कोवैक्सीन के लिए मंजूरी जल्द दी जानी चाहिए

COP26 सम्मेलन में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

इटली में जी-20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री 26वें कॉप सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्लासगो पहुंचेंगे जहां वो ब्रिटेन के पीएम के अलावा अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी पीएम बोरिस जॉनसन के न्यौते पर यूके जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी वैटिकन में पोप से भी मुलाकात करेंगे. भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन ने कहा कि पोप के साथ क्या चर्चा होगी इसके बारे में जानकारी नहीं दे पाएंगे.

Aryan Khan Bail: आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया