15 दिनों में बांदा (Banda) मेडिकल कालेज में शुरू होगी कोरोना टेस्टिंग लैब, निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को लगायी फटकार
विशेष संवाददाता
बांदा (Banda)। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी या उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मेडिकल कालेज में गंदगी मिलने और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव को फटकार भी लगाई। श्री खन्ना गुरूवार को राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण के लिए बांदा (Banda) जनपद में मौजूद थे जहां उन्होंने मेडिकल कालेज से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आने वाले अगले 15 दिनों के अंदर कोरोना की जांच बांदा मेडिकल कालेज में ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मेडिकल कालेज के वार्ड का भी निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बुधवार देर रात ही प्रशासन को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम का पत्र मिला था जिसके बाद आनन-फानन में उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू की गईं।

गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस लाइन में आगमन के दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और एसपी एसएस मीणा के साथ सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह भी वहां मौजूद रहे।
मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम हेलीपैड से सर्किट हाउस जाने का था लेकिन वह निरीक्षण के लिए सीधे मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं के मुआयने के दौरान कहा कि अगले 15 दिनों में मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के बाद श्री खन्ना ने कोरोना जैसी महामारी में काम करने वाले मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को सम्मानित किया और मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा।
इस दौरान सांसद आर.के सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, सभी नगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकर्ताओं समेत मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव व प्रोफेसर डा. सुमन वर्मा उपस्थित रहे।
इस सप्ताह का ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





