Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज माता कौशल्या के मंदिर में हुए जीर्णोधार का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्घाटन किया. 6 करोड़ से अधिक लागत से बने इस मंदिर परिसर में आज सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ बस में पहुंचे. इसके अलावा अलग से एक बस विधायकों से भरी हुई पहुंची. सीएम भूपेश बघेल इस दौरान रामायण मंडली के साथ भजन में लीन हो गए.

सीएम खुद मंच पर जाकर रामायण मंडली के साथ बैठ गए और डफली बजाने लगे. सीएम भूपेश बघेल एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बोले की हम लोग बचपन से इस तरह रामायण मंडली के साथ भजन करते आए हैं. जब व्यक्ति थक जाता है, दुखी होता है तो इस तरह के भजन कीर्तन से मन खुश हो जाते हैं.

मंदिर को बनाया भव्य

वहीं मंदिर को काफी भव्य बनाया गया है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर लगाए जाने वाले पत्थर की तरह दिखने वाले पत्थर से मंदिर को भव्य रूप देने की कोशिश की गई है. 51 फिट ऊंची प्रभु श्री राम की प्रतिमा भी बनाई गई है, जिसका सीएम ने आज अनावरण किया. वहीं भक्तों को भी इस मंदिर में काफी कुछ देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें:
लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- मुझे लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है
दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे कांग्रेस विधायक, भूपेश बघेल बोले- सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट