Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर हिंसा केस में एक तरफ जहां विपक्षी दलों की तरफ से सरकार पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस की तरफ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर पर नोटिस लगा दिया गया है. इस नोटिस में लखमीपुर हिंसा को लेकर उनके बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को 8 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है.

नोटिस में कहा गया है कि तिकुनिया जनपद के खीरी के संबंध में जो भी तथ्य आपके संज्ञान मेx हैं, उन्हें बताने के लिए आपके निर्देशित किया जाता है. 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे अपराध शाखा, रिजर्व पुलिस लाइन जनपद खीरी में व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर मौखिक या इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेश करें.

Uttar Pradesh Police pastes notice outside the residence of Union Minister Ajay Kumar Mishra in Lakhimpur Kheri, asking his son Ashish Mishra to appear before it on Oct 8 in connection with the violence pic.twitter.com/HR7sm1b2K7
— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2021

इससे पहले, लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने गुरूवार को बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे और लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि अगर आशीष पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो इसके लिए विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी. हालांकि, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आशीष को भेजे गए सम्मन में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष पिछली तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में एसयूवी से कुचलने की घटना और वहां हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया