Corona Vaccination: देश आज पार कर सकता है 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा, सरकार ने की ऐसे जश्न मनाने की तैयारी

नई दिल्ली: भारत आज 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज के आंकड़े को पार कर सकता है. इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए केंद्र सरकार ने खास तैयारियां की हुई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आंकड़े को पूरे होते ही इसकी घोषणा की जाएगी.

इस उपलब्धि की घोषणा लाउड स्पीकर से विमानों, जहाजों, बंदरगाहों, मेट्रो ट्रेन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर की जाएगी. आपको बता दें कि जिस वक्त भारत में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज का आंकड़ा पूरा होगा उस समय एक साथ सभी रेलवे स्टेशनों, सभी एयरपोर्ट, फ्लाइट, बस अड्डे सभी सार्वजनिक जगहों पर एक साथ अनाउंसमेंट होगा.

मनाया जाएगा जश्न

इसके अलावा देश के सभी समुद्र तटों और शिप पर इस खास उपलब्धि का जश्न मानाया जाएगा. स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए जाएंगे. विमान कंपनी स्पाइस जेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ 100 करोड़ वैक्सीन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं वाले पोस्टर अपने विमानों पर लगाएगी.

वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़े लोगों का बीजेपी करेगी सम्मान

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कहना है कि इस दिन पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी देशभर में इससे संबंधित सेवा कार्य में जुड़ेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी के जो भी जनप्रतिनिधि जहां पर रहेंगे, वे उस जगह के वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएंगे और वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़े लोगों का सम्मान करेंगे.

इस कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही साथ वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए भी पिक और ड्रॉप की सुविधा बीजेपी की ओर से दी जाएगी.

100 करोड़ का आंकड़ा पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हुआ- अरुण सिंह

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कोयंबटूर में मौजूद रहेंगे, जबकि सांसद और पार्टी के महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम लखनऊ में मौजूद रहेंगे. अरुण सिंह का कहना है कि देश में वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ.

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News