Jammu & Kashmir News: कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को ‘खोखला’ करार किया, कहा- लोगों की रक्षा करने में रहे विफल

जम्मू: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल ने बीते दिन कहा कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने के केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार के दावे बेगुनाहों के खिलाफ जारी हिंसा की घटनाओं से ‘खोखले’ साबित हुए हैं.

कांग्रेस के एक प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी प्रभारी पाटिल ने यहां पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की. कांग्रेस नेता ने कहा, "बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के घाटी में सब कुछ सामान्य होने के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं और निर्दोषों, विशेष रूप से अल्पसंख्यकों को दिन-प्रतिदिन आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाकर मारा जा रहा है, जो बहुत ही गंभीर और चौंकाने वाला है."

सरकार लोगों की रक्षा करने में विफल रहे- कांग्रेस नेता

पाटिल ने पुंछ जिले के मेंढर और सुरनकोट के अलावा राजौरी जिले के थानमंडी के वन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के एक अभियान में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ जवानों की मौत पर भी चिंता व्यक्त की. कांग्रेस नेता ने कहा, "केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन निर्दोष लोगों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. घाटी में निर्दोष एवं चुनिंदा लोगों को पिछले दो साल से अधिक समय से निशाना बनाया जा रहा है और अब घाटी में राष्ट्रवादी लोगों के लिए स्थिति बदतर और असुरक्षित हो गई है."

उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय लोग, विशेष रूप से अल्पसंख्यक खतरा महसूस कर रहे हैं और अपनी जान की सुरक्षा के लिए घाटी छोड़कर जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News