Coronavirus Today: देश में अब बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 276 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

29 हजार 621 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 29 हजार 621 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 हो गई है. वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 2 लाख 99 हजार 620 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 47 हजार 194 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दिन देश में वैक्सीन की 38 लाख 18 हजार 362 डोज़ दी गईं. जिसके बाद अब टीकाकरण का कुल आंकड़ा 86 करोड़ एक लाख 59 हजार 11 पर पहुंच गया है.

केरल में 15 हजार 951 नए मामले दर्ज

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 951 नए मामले सामने आए है. वहीं 165 लोगों की मौत हो गई. केरल में कल 17 हजार 658 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 63 हजार 280 हो गई है.

यह भी पढ़ें-

पंजाबः कैबिनेट में सात नए चेहरों को मिली जगह, मंत्री न बनने पर दो विधायकों को मलाल, हरीश रावत ने कहा- नई जिम्मेदारी मिलेगी

’प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य अभियान’ का आज शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रारंभिक चरण में होगा लागू

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट