UP Elections 2022: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों को नेतृत्‍व मुहैया कराने के मुख्‍य मुद्दे के साथ उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं. इसे के मद्देनज़र ओवैसी ने यूपी में मुसलमानों की स्थिति पर बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने कहा है कि यहां मुसलमानों की स्थिति ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी है. यहां मुसलमानों के मुद्दों को उठाने वाला कोई नेता नहीं है.

अब मुसलमान संगीत नहीं बजाएंगे- ओवैसी

कल कानपुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘’मुसलमानों की स्थिति बारात में ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी हो गई है, जहां उन्हें (मुसलमानों को) पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर उन्हें बाहर खड़ा कर दिया जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’लेकिन अब मुसलमान संगीत नहीं बजाएंगे. यूपी में हर जाति का एक नेता है. यूपी में 19% मुस्लिम आबादी है ,लेकिन एक भी नेता नहीं है.’’

यूपी की जेलों में 27 फीसदी कैदी मुसलमान- ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा, ‘’यूपी की जेलों में 27 फीसदी कैदी मुसलमान है. यह भारत सरकार का डेटा है. ओवैसी ने आरोप लगाया है कि चाहे मुसलमानों के सबसे ज्‍यादा वोट हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) हो या फिर सामाजिक न्‍याय के लिये दलित-मुस्लिम एकता की बात करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा), किसी ने भी मुसलमानों को नेतृत्‍व नहीं दिया.

जनगणना 2011 के आंकड़ों के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्‍सेदारी 19.26 प्रतिशत है. ऐसा माना जाता है कि राज्‍य की 403 में से 82 विधानसभा क्षेत्रों में मुसलमान मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

गौरतलब है कि एआईएमआईएम ने उत्‍तर प्रदेश की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. ओवैसी की पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली थी. हालांकि बिहार में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उसे सीमांचल की पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इससे उनकी पार्टी उत्साहित है और उत्तर प्रदेश में भी कामयाबी के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें-

पंजाबः कैबिनेट में सात नए चेहरों को मिली जगह, मंत्री न बनने पर दो विधायकों को मलाल, हरीश रावत ने कहा- नई जिम्मेदारी मिलेगी

’प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य अभियान’ का आज शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रारंभिक चरण में होगा लागू

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट