
<p style="text-align: justify;"><strong>Cruise Drugs Case:</strong> क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सेशंस कोर्ट से जमानत नहीं मिली है. अब उनके वकील ने कहा कि वो इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे. सेशंस कोर्ट की ऑर्डर कॉपी मिलने के बाद हाईकोर्ट जाएंगे. एक हफ्ते से ज्यादा समय से आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में साधारण कैदी की तरह रह रहे हैं.</p> <p style="text-align: justify;">2 अक्टूबर की रात को NCB ने आर्यन को गिरफ्तार किया था. तब से लेकर अब तक 17 दिन बीत चुके हैं लेकिन आर्यन ड्रग्स केस में जेल से बाहर नहीं आ पाया है. शाहरुख खान परिवार भी टेंशन में है. NCB को आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले हैं. लेकिन एनसीबी ने कोर्ट में दावा किया कि आर्यन कई साल से ड्रग्स ले रहा है. </p> <p style="text-align: justify;">आरोप तो यहां तक लगाया गया कि आर्यन ड्रग्स के गिरोह से जुड़ा है. हालांकि बॉलीवुड से जुड़े लोग ही एनसीबी के दावों पर सवाल उठा रहे हैं. आमतौर पर इस तरह के केस में जल्दी जमानत हो जाती है पर आर्यन का केस कानूनी पेचिदगियों में ऐसा उलझा है कि 17 दिन से वो बाहर नहीं आ पाया. सेशंस कोर्ट ने भी 14 अक्टूबर को सुनवार कर फैसला सुरक्षित कर लिया था. लेकिन छुट्टियों की वजह से फैसला आज तक के टल गया.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






