Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है. इस बीच आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं दो और जवान घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले सेना के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गिराए थे और इस दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए थे. इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित करने और आतंकियों के खात्मे को लेकर सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. जवानों की कोशिश है कि जल्द से जल्द इलाके में छुपे हुए आतंकियों को गिरफ्तार करके भय मुक्त घोषित कर दिया जाए. बता दें कि इलाके में छुपे आतंकी जवानों की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकियों की ओर से जारी गोलीबारी के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया, "मारे गए एक आतंकी की पहचान हो गई है. आईजीपी के मुताबिक ढेर आतंकी का नाम आदिल आह वानी है. यह पिछले साल जुलाई महीने से सक्रिय हुआ था. वह पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या में शामिल था. बता दें कि पिछले दो हफ्ते में 15 आतंकियों को मार गिराया गया है. सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए हैं.

इलाके में छुपे आतंकी

बता दें कि जवानों को शुरुआती जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छुपे हुए हैं. आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों को हथियार डालने को कहा. इसके बाद जवानों की आहट को सुनते ही आतंकियों ने हथियार न डालकर उल्टे फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा. दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी की जा रही थी. इस बीच जवानों ने निशाना साधते हुए एक-एककर दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.

<a title="Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं" href="https://www.abplive.com/news/india/supreme-court-adjourns-hearing-on-lakhimpur-violence-till-october-26-tells-up-government-do-not-create-an-image-of-stepping-back-ann-1984948" target="">Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं

<a title="Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण" href="https://www.abplive.com/news/politics/xplained-how-the-politics-of-punjab-will-be-changed-if-caption-form-a-new-party-1984938" target="">Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट